John cena last fight; जानें कैसे हार गए अपने करियर का आखिरी और जरूरी मैच
John cena last fight: WWE सुपरस्टार और 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना का 23 साल का करियर सैटरडे नाइट के मेन इवेंट में इमोशनल और चौंकाने वाले तरीके से खत्म हो गया। अपने आखिरी मैच में सीना रिंग जनरल गुंथर से हार गए।
ये मैच (John Cena vs. Gunther, Cena’s Last Match) वाशिंगटन, D.C. के कैपिटल वन एरिना में हुआ। मैच के डिसाइडिंग मोमेंट पर गुंथर ने सीना को ‘स्लीपर होल्ड’ में पकड़ा और उन्हें ‘टैप आउट’ (हार मानना) करने पर मजबूर किया। यह पहली बार था जब सीना अपने लगभग 20 साल के करियर में ‘टैप आउट’ हुए थे। इस वजह से, एरिना में मौजूद फैंस एक पल के लिए हैरान रह गए और कई लोगों ने WWE के फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
हार के बाद सीना ने रिंग में अपने फेमस मोटो ‘नेवर गिव अप’ को फॉलो किया। पूरा WWE लॉकर रूम साथ ही कर्ट एंगल, मार्क हेनरी और RVD जैसे लेजेंड्स सीना को फेयरवेल देने के लिए रिंग के बाहर दिखे। CM पंक और कोडी रोड्स ने उन्हें अपनी चैंपियनशिप बेल्ट से सम्मानित किया। इमोशनल सीना ने अपने बूट्स और रिस्टबैंड्स रिंग के बीच में रखे और रिंग से बाहर निकलने से पहले WWE यूनिवर्स को आखिरी ‘सैल्यूट’ दिया।
IPL auction 2026: इन 3 खिलाड़ियों को किसी भी कीमत खरीदना चाहेगी MI
गुंथर ने ‘लास्ट टाइम इज़ नाउ’ टूर्नामेंट जीतकर सीना को फाइनल मैच के लिए चैलेंज करने का सम्मान हासिल किया था। सीना की हार के बाद गुंथर की अहमियत और भी बढ़ गई है, जबकि WWE में एक सुनहरा चैप्टर खत्म हो गया है।



