बम्बा की सफाई में पलटी जेसीबी: चालक सुरक्षित
नहर पुल पर मची अफरा-तफरी, दूसरी जेसीबी निकाला

जसवंतनगर,इटावा। बलई थाना क्षेत्र से गुजरने वाली भोगनीपुर गंग नहर से निकले बम्बा की बलरई नहर पुल पर सफाई के दौरान अचानक जेसीबी मशीन असंतुलित होकर बम्बा में पलट गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुल पर मौजूद दुकानदारों ने जैसे ही जेसीबी को पलटते देखा, वे तत्काल घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
गनीमत रही कि जेसीबी चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए मशीन के पलटने से पहले ही उससे छलांग लगादी,जिससे उसकी जान बच गई। चालक ने तत्काल ठेकेदार को घटना की सूचना दी। इसके बाद पलटी हुई जेसीबी को बाहर निकालने के लिए मौके पर दूसरी जेसीबी मशीन भेजी गई लेकिन सफलता नहीं मिली और मौके पर हाइड्रा मँगाया गया था हालांकि खबर लिखे जाने तक पलटी हुई मशीन बम्बा में ही पड़ी थी और उसे निकालने का प्रयास जारी था।



