राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। धम्मौर,त्रिलोकपुर क्षेत्र में स्थित श्री राजहंस शिक्षण संस्थान में “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ” के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

बच्चों ने प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के आधुनिक मॉडलों को प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में कुल 26 मॉडल तैयार किए गए थे।प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान पर पवन चक्की ,द्वितीय स्थान पर प्रकाश का अपवर्तन एवं तृतीय स्थान पर पौधों के भाग, वायुमंडलीय दाब रहा।

जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर सौरमंडल द्वितीय स्थान पर जल चक्र ,वायु प्रदूषण तथा तृतीय स्थान ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट का रहा। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्ञान सिंह यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का बढ़ावा होता है उन्होंने मॉडल प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों की खूब सराहना की ।

डायरेक्टर महोदय ने कहा कि आज” राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित वैज्ञानिक सर सीवी रमन द्वारा” रमन प्रभाव” की खोज के उपलक्ष में हर वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है वर्ष 1954 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

कार्यक्रम के अंत में विज्ञान विभाग के अध्यापक अरुण कश्यप जी की मेहनत एवं कर्तव्यनिष्ठता की प्रशंसा करते हुए उप प्रधानाचार्य राम सुख मौर्य जी ने अंगवस्त्र एवं धनराशि देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button