किसान पुत्र की मौत: बिजली बोर्ड से लगा करंट
नहाने हेतु टुल्लू पम्प बिजली बोर्ड का स्विच ऑन करने पर लगा करंट

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अदलीपुर में शुक्रवार की सुबह साढ़े 8 बजे बिजली का करंट लगने से किसान पातीराम जाटव के पुत्र कृष्ण मुरारी उर्फ गोलू 28 बर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक किसान पुत्र गोलू चार नावालिग बच्चों में तीन बेटियां और एक बेटे का पिता था,गोलू ऑटो चलाकर अपने गरीब किसान पिता पातीराम,मां केशरवती सहित अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।
घटना से पूर्व गोलू ने नहाने के लिए घर के हैडपंप में लगा टुल्लू पम्प चलाने के लिए बिजली बोर्ड से स्विच ऑन करने का जैसे ही प्रयास किया इसी बीच गोलू करंट की चपेट में आकर मूर्छित हो गया,जिसपर परिजनों में चीख पुकार मच गई,आवाजें सुनकर आस पास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच किसी तरह गोलू को करंट से मुक्त कराया और आनन फानन में उसे इलाज के लिए चिकित्सालय लेकर पहुंचे जिसपर चिकित्सकों ने गोलू को मृत घोषित कर दिया।
गोलू की मौत की खबर से उसकी इकलौता बेटा रुद्रप्रताप 8,तीन बेटियां कु. रुद्रासी 6,कु.नित्या 5,कु. अमनी और पत्नी पूनम जाटव,मां केशरवती,पिता पातीराम सहित परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।



