लायन्स क्लब का अधिष्ठापन-दीक्षा समारोह आज

लायन्स क्लब का भरथना का 47वाँ अधिष्ठापन-दीक्षा समारोह 14 नवम्बर को राज राजेश्वरी गेस्ट हाउस (पागलबाबा मन्दिर के सामने) सम्पन्न होगा

भरथना,इटावा। लायन्स क्लब भरथना का 47वाँ अधिष्ठापन एवं दीक्षा समारोह आगामी 14 नवम्बर को राज राजेश्वरी गेस्ट हाउस (पागलबाबा मन्दिर के सामने) भरथना में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जायेगा।

उक्त आशय की जानकारी संस्था के अध्यक्ष लायन देवेन्द्र सिंह चौहान ने देते हुए बताया कि 14 नवम्बर दिन शनिवार की दोपहर 12 बजे से लायन्स क्लब भरथना के तत्वाधान् में आयोजित 47वें अधिष्ठापन एवं दीक्षा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि निवर्तमान मण्डलाध्यक्ष एमजेएफ संजीव तोमर,अधिष्ठापन अधिकारी एमजेएफ उप मण्डलाध्यक्ष अजय भार्गव,दीक्षा अधिकारी एमजेएफ अजय अग्रवाल व मुख्य वक्ता पीएमजेएफ श्यामबिहारी अग्रवाल शिरकत करेगें। अध्यक्ष श्री चौहान ने संस्था के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से उक्त कार्यक्रम में समय से सहभागिता करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button