खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दौड़, कबड्डी,खो-खो और लंबी कूद में किया प्रतिभाग

जसवंतनगर,इटावा। धनुआ न्याय पंचायत की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य विनोद यादव ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार के आदेश के क्रम में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्राथमिक स्तर की 50 मीटर बालक दौड़ में दर्शनपुरा के आशिक प्रथम, ईश्वरीपुरा के शोभित द्वितीय और भगवानपुरा के हर्ष तृतीय रहे। बालिका वर्ग में खेड़ा बुजुर्ग की राबिया प्रथम और गोवेपुरा की आराध्या द्वितीय रहीं। जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में फुलरई के अजेंद्र प्रताप प्रथम और सुनील कुमार द्वितीय रहे। 200 मीटर में अजेंद्र प्रताप प्रथम और शाहजहांपुर के ऋषि द्वितीय रहे। लंबी कूद में ऋषि प्रथम और अजेंद्र प्रताप द्वितीय रहे।

प्राथमिक बालक कबड्डी में भगवानपुरा विजेता और कन्या धनुआ उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में धनुआ विजेता और भगवानपुरा उपविजेता रहा। प्राथमिक बालक खो-खो में खेड़ा बुजुर्ग विजेता और कन्या धनुआ उपविजेता रही। बालिका वर्ग में भगवानपुरा विजेता और कन्या धनुआ उपविजेता रही। जूनियर बालक खो-खो में फुलरई विजेता और मीरखपुर पुठिया उपविजेता रहा।

निर्णायक की भूमिका बलबीर सिंह, देवेंद्र कुमार, अजीत कुमार, रामनरेन्द्र और सत्यनारायण ने निभाई। आयोजन में हरिमोहन राजपूत, योगेश कुमार, सुधीर शाक्य, सारदेव, शुभा चौहान, गीता देवी, विश्राम सिंह, श्यामबाबू, अंकित, अभिषेक, इदरीश, रामवीर, प्रवीण, आकाश, राजीव, आयुष, मधु, आकृति, शंकर और शीलेन्द्र समेत शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button