उपजिलाधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय शिविर के समापन हुए शामिल

सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर क्षेत्र के अंतर्गत कादीपुर के संत तुलसीदास जूनियर हाईस्कूल कैंपस में स्थानीय संत तुलसीदास पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों ईकाईयों के द्वारा संत तुलसीदास प्राथमिक विद्यालय, नगरपंचायत कादीपुर में सप्त दिवसीय शिविर दिनांक बीस फरवरी दो हजार छब्बीस से छब्बीस फरवरी दो हजार छब्बीस तक संचालित के समापन अवसर पर उपजिलाधिकारी कादीपुर उत्तम तिवारी ने स्वयंसेवक बल्कि जीवन दर्शन है।
आज के यदि आप छात्र हैं तो अपने कॉलेज/स्कूल में NSS इकाई से जुड़ें और इस महान कार्य का हिस्सा बनें। क्योंकि सच्ची सेवा वही है जो “मैं नहीं, आप” की भावना से की जाए।
उपजिलाधिकारी द्वारा स्वयसेवको को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि इसका प्रमुख उद्देश्य स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों का सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास करना, समाज के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और सहानुभूति की भावना विकसित करना, शिक्षा को समाज से जोड़ना–”सेवा के माध्यम से शिक्षा”, ग्रामीण एवं शहरी समुदायों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनका समाधान करने में योगदान देना तथा राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है।
समापन कार्यक्रम को पूर्व प्राचार्य जितेन्द्र कुमार तिवारी, चीफ प्रॉक्टर डॉ संजीव रतन गुप्ता, वरिष्ट पत्रकार पं केशव प्रसाद मिश्रा, डॉ सुशील कुमार पाण्डेय “साहित्येन्दु”, मथुरा प्रसाद सिंह जटायु के द्वारा भी सम्बोधित किया गया। कार्यक्रमाधिकारी द्वारा सप्त दिवसीय शिविर के तहत किये गये कार्यो व कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।
शिविर में विभिन्न बौद्धिक सत्रो के दौरान आयोजित कार्यक्रमों -नशामुक्ति, दहेजप्रथा, महिला पोषण एवं स्वास्थ्य, स्वच्छता, मतदाता जागरूकता आदि पर विभिन्न अतिथियों की उपस्थिति व अध्यक्षता में स्वयंसेवकों की सहभागिता से संगोष्ठी आयोजित की गयी।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्राचार्य प्रो आर एन सिंह के द्वारा आये हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए स्वयंसेवकों के सेवाभाव से निष्ठित उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी गयी। समापन के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों ईकाईयों के कार्यक्रमाधिकारियों सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थिति रहे।



