जन्म जयंती: शिक्षाविद पूर्व विधायक बहुत याद आए

पंचशील इंटर कॉलेज के संस्थापक पूर्व विधायक प्रो.सहदेव सिंह यादव की 107वीं जयंती हवन-पूजन के साथ मनाई गई

इटावा। पंचशील इंटर कॉलेज बुटहार में शुक्रवार को प्रख्यात शिक्षाविद एवं कालेज के संस्थापक, भरथना के पूर्व विधायक प्रो.सहदेव सिंह यादव की 107वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक एवं उनके पुत्र डॉ.आदित्य यादव तथा पुत्रवधु श्रीमती प्रीति यादव ने हवन-पूजन का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. सहदेव सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद प्रो.सहदेव सिंह स्मृति फाउंडेशन की ओर से लोककथा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कालेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कॉलेज परिवार ने प्रो.सहदेव सिंह यादव के व्यक्तित्व एवं उनके आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शिक्षकों,छात्र-छात्राएं एवं चेयर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button