तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

ऊँचाहार, रायबरेली। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है, घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

बछैयापुर मजरे खिरोधरपुर गाँव निवासी नोखेलाल का पुत्र राजू 19 वर्ष शनिवार की दोपहर बाइक से किसी काम से उमरन गया हुआ था, घर वापस लौटते समय पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों ने उसे रोहनियां सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक चार भाई व बहनों में तीसरे नम्बर का था, जो शहर की किसी निजी कम्पनी में काम करता था, जो दो महीने पहले ही घर आया था, घटना से मृतक की मां विद्यावती व पिता नोखेलाल का रोरोकर बुरा हाल है।

इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ अनवर ने बताया कि मृत अवस्था में युवक को सीएचसी लाया गया था । सलोन कोतवाल संदीप राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, वाहन की तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button