संविधान दिवस: छात्रों को बताए मौलिक अधिकार-कर्तव्य

आगामी 26 नवंबर को निबंध,भाषण,पुस्तक वाचन और रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को किया प्रेरित

जसवंतनगर,इटावा। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 26 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर मंगलवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश तथा सचिव न्यायाधीश आरती द्विवेदी के निर्देश पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई।

इस दौरान छात्राओं को संविधान दिवस पर आयोजित होने वाली निबंध,भाषण,पुस्तक वाचन एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकार मित्र लालमन ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता,स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है। अधिकार मित्र राजेंद्र सिंह ने छात्राओं को संविधान के प्रति सम्मान रखने और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रज्ञा सिंह,अध्यापिका ज्योत्सना यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button