मारपीट में चार के खिलाफ मामला दर्ज

भरथना,इटावा। भरथना कस्बा में एक युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम चलनिया मौजा बेर निवासी हिमांशु पुत्र दिनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे वह प्रदीप लॉज के सामने मौजूद था। इसी दौरान अनुज उर्फ छोटू निवासी नगला विधि लहरोई, रजनीश निवासी नगला गौंगचिन, गोपाल निवासी सीहपुर और साम्हो निवासी हिमांशु ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर भरथना थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



