स्व.विधायक को नेता-समाजसेवियों ने किया नमन

26वीं पुण्यतिथि पर स्व.महाराजसिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि को उमड़ी जनता

भरथना,इटावा। भरथना विधान सभा क्षेत्र का लगातार पाँच बार प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व विधायक स्व. महाराज सिंह यादव की 26वीं पुण्यतिथि पर समाजसेवियों सहित उनके परिजनों ने हवन पूजन अर्चन उपरान्त उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किये गये कार्यों का स्मरण किया।

पूर्व विधायक स्व. महाराज सिंह यादव की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड के एसएवी डिग्री कालेज के समीप स्थित स्व.महाराज सिंह स्मारक स्थल पर पहुँचकर समाजसेवियों व पूर्व विधायक स्व.महाराज सिंह यादव के परिजनों सहित अन्य लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पहले परिजनों ने हवन पूजन भी किया तथा भरथना में जनहित में उनके द्वारा किये गये कार्यों का भी स्मरण किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का,ओमप्रकाश यादव मंत्रीजी,मुकेश यादव,सुरेश यादव लोकदल,ऋषभ यादव रिशु,गगन यादव,अमन यादव,एड.सुधीर यादव, अनिल पाठक,पम्मी यादव,मोहित यादव, नागेन्द्र यादव,राजू यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button