तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला, रेलवे ओवरब्रिज के पास हादसा

जसवंतनगर,इटावा। नगर के रेलवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल जा रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल महिला की पहचान मोहन की मढ़ैया निवासी उर्मिला देवी के रूप में हुई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।
सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल महिला के पुत्र ने थाने में तहरीर देकर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



