गुरु नानक जयंती पर प्रसूताओं को बांटे फल

भारतीय बाल महिला एवं जन कल्याण संस्थान ने प्रसूताओं को फल वितरण कर नवजात शिशुओं की देखभाल को किया जागरूक

जसवंतनगर,इटावा। गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर भारतीय बाल महिला एवं जन कल्याण संस्थान की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती प्रसूताओं को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह और समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य के सानिध्य में आयोजित हुआ।

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर अजनेरिया,कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सोनी,श्याम किशोर गुप्ता,बृजेश कुमार शंखवार और यश बाबू ने प्रसूताओं को फल वितरित कर उनके और नवजात शिशुओं के स्वस्थ जीवन की कामना की।

संस्था अध्यक्ष चंद्रशेखर अजनेरिया ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता,सेवा,समानता और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया था। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संस्था सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में जुटी है। जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची मानव सेवा है। भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।

वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ.वीरेंद्र सिंह ने बदलते मौसम और सर्दी की शुरुआत को देखते हुए नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े पहनाएं और अच्छी तरह ढककर रखें। इस अवसर पर चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ भी मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button