हाईकोर्ट के आदेश: प्रशासन ने कराई कृषि भूमि की नाप
भारी पुलिस बल के बीच पीड़ित किसानों ने प्रशासन पर लगाए मिली भगत के गम्भीर आरोप

भरथना,इटावा। भरथना तहसील से मंगलवार की दोपहर राजस्व विभाग की कई सदस्यी टीम भरथना कोतवाली से बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ क्षेत्र के ग्राम नगला धनी में जैसे ही पहुंची पूरे क्षेत्र के किसानों में बुरी तरह हडकम्प मच गया।
प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों के साथ भरी संख्या में पुलिस बल देख कुछ किसानों ने साहस का परिचय दिखाते हुए कारण पूछा जिसपर राजस्व विभाग के एक सदस्य ने बताया कि विगत केई वर्षों से कृषि भूमि पर चल रहे विवाद के बाद माननीय न्यायालय हाईकोर्ट से विवादित कृषि भूमि की नाप कराकर विवाद सुलझाने का आदेश दिया है।
जिसके तहत दोनों पक्षों की मौजूदगी और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी मे विवादित कृषि भूमि की नाप तौल शुरू की जा रही है।
इस बीच ग्राम नगला धनी के पीड़ित किसान महताब सिंह,शीला देवी,दयाराम,सर्वेश कुमार,देवेंद्र कुमार,ताले सिंह,नाहर सिंह,अनार सिंह,ताहर सिंह,अर्जुन सिंह,श्रीगोपाल,राम नारायन,राम किशन, ब्रजेंद्र कुमार,सौरभ,गौरव सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण किसानों ने राजस्व विभाग की नापजोख टीम पर विपक्षियों से मिली भगत का गम्भीर आरोप लगाते हुए गलत तरीके से की जा रही नापजोख का विरोध किया है।
पीड़ित किसानों ने उक्त नापजोख को लेकर असहमति व्यक्त करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया है और जिलाधिकारी से अन्य सक्षम अधिकारियों की विशेष टीम द्वारा उक्त विवादित कृषि भूमि की नापजोख कराने की मांग की है।
दबंगों ने 24 साल पूर्व करदी थी हत्या, हत्या आरोपी पांच को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सुनाई थी सजा
भरथना,इटावा। कोतवाली क्षेत्र के पीड़ित किसान महताब सिंह ने बताया कि उक्त कृषि भूमि पर विवाद विगत वर्ष 1933 से लगातार चला आ रहा है। जिसके चलते दबंगों ने वर्ष 2002 में उनके एक परिजन की गोली मारकर हत्या कर दी थी,जिसमें माननीय न्यायालय ने पांच हत्यारोपियों को विगत वर्ष 2009 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी,जिसमें एक हत्यारोपी का निधन भी हो चुका है बाकी चार सजायापता हत्यारोपी फिलहाल जमानत आदि अपील पर गांव में मौजूद हैं,जिनके द्वारा कृषि भूमि की नापजोख के दौरान पुनः संगीन घटना घटित करने की धमकियां दी जा रहीं हैं।
पीड़ित किसान महताब सिंह,शीला देवी के अनुसार गांव में मौजूद खाता संख्या 153 में उनकी मौके पर कुल 60 बीघा पैतृक कृषि भूमि है जिसमें वे कुल पांच खाता साजेदार क्रमशः स्व.श्रीराम पुत्र स्व. लाला राम,व स्व.गंगादीन- गेंदालाल पुत्र स्व.मथुरा प्रसाद के अलावा चेतराम,लायक सिंह,राम स्वरूप हैं।
जिसमें श्रीराम ने अपने हिस्से की उक्त कृषि भूमि अपने भांजे महताब सिंह के नाम बसीहत कर दी थी। उक्त कृषि भूमि को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है,उक्त विवाद के चलते महताब सिंह के एक परिजन की दबंगों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी,महताब सिंह का आरोप है कि आज भी वे दबंगाई के बल पर उनकी कृषि भूमि में गलत तरीके से नापजोख कराना चाहते हैं।



