कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुनः बने आशुतोष दीक्षित

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर दीक्षित का हुआ जोरदार स्वागत

जसवंतनगर,इटावा। कांग्रेस पार्टी द्वारा आशुतोष दीक्षित को पुनः जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर जसवंतनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में जसवंतनगर हाईवे पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर उन पर विश्वास जताया है। कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। स्वागत से अभिभूत आशुतोष दीक्षित ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और सभी को साथ लेकर चलने की भावना के साथ कार्य करने की बात कही।

स्वागत समारोह में तुलसीदास शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष सिद्धांत यादव, सतीश यादव, राहुल दीक्षित, सुधीर यादव, बलबीर कठेरिया सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने आशुतोष दीक्षित को पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button