बाल मेले में बच्चों ने की जमकर खरीदारी
इकदिल के आदर्श स्कूल में मनाया धूमधाम से बाल दिवस

इकदिल,इटावा। इकदिल कस्बा के मोहल्ला कायस्थान स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय इकदिल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बाल मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। और जमकर खरीदारी की।
कार्यक्रम का शुभारंभ आदर्श प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.सुशील सम्राट ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी को बच्चों से विशेष प्रेम था। इसी कारण बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। उन्होंने बच्चों को बाल दिवस के महत्व से अवगत कराया तथा शिक्षा,संस्कार और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बाल मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की दुकानों पर आकर्षक वस्तुओं एवं खाद्य पदार्थों की खरीदारी की।
मेले में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बाल मेले के माध्यम से बच्चों को खरीद-बिक्री,व्यवहारिक ज्ञान और आत्मनिर्भरता का अनुभव भी प्राप्त हुआ। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।इस अवसर पर ऋचा तिवारी,सुशीला देवी,सुमन चौहान, स्वेच्छा राजपूत,आंचल गुप्ता,प्रियांशी,प्रियंका यादव,प्रियांशी,अंजली शाक्य,प्रियंका ठाकुर, अलफिशा,दीप्ती,नीतू, नंदनी,श्रष्टि तिवारी, जैनब,लवली गुप्ता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।



