बाल दिवस पर राजहंस स्कूल त्रिलोकपुर ने किया खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

सुल्तानपुर। धम्मौर,त्रिलोकपुर बाल दिवस के शुभ अवसर पर राजहंस स्कूल, त्रिलोकपुर द्वारा विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।यह प्रतियोगिता त्यागी बाबा स्पोर्ट ग्राउंड, महेश्वरगंज में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रूप से दौड़ एवं गोला फेंक (शॉट पुट) जैसी प्रतिस्पर्धाएं शामिल रहीं कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथियों कोच राकेश यादव, फौजी सौरभ यादव, फौजी सिद्धू तथा विद्यालय के अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता नंदलाल यादव द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।संपूर्ण प्रतियोगिता का सफल संचालन खेल प्रमुख पंकज कुमार तथा प्रभारी जंगबहादुर एवं नेहा जी की देखरेख और कुशल अगुवाई में संपन्न हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य—वैभव जी, प्रेमलता यादव, आंचल सिंह और अमिता यादव का विशेष एवं सराहनीय सहयोग रहा।कार्यक्रम को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए प्रबंध निदेशक ज्ञान सिंह यादव ने सभी का विशेष आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button