फुलेरा से आई सबसे बड़ी खबर! रिलीज डेट से पहले मेकर्स ने शेयर किया ऐसा राज, सोच में पड़े दर्शक!

Panchayat Season 5 Release Date: अमेजन प्राइम वीडियो की सबसे चहेती और लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के भविष्य को लेकर सोशल मीडिया पर अचानक अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने एक अजीब और रहस्यमयी सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है, जिसने फुलेरा गांव के दीवानों को सोच में डाल दिया है। सीजन 4 के नाटकीय मोड़ पर खत्म होने के बाद से ही दर्शक सीजन 5 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, मगर मेकर्स की ओर से किसी आधिकारिक तारीख की पुष्टि न होने के कारण अब फैंस सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह हिट सीरीज इस साल वापस लौटेगी या इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
फुलेरा गांव का सियासी गणित पूरी तरह पलट गया
यह पूरा सस्पेंस उस वक्त गहराया जब सीजन 4 के अंत में फुलेरा गांव का सियासी गणित पूरी तरह पलट गया था। रघुबीर यादव द्वारा निभाया गया बृजभूषण दुबे (प्रधान जी) और नीना गुप्ता का मंजू देवी का किरदार अपनी राजनीतिक जमीन गंवा बैठा और गांव की कमान क्रांति देवी (सुनीता राजवार) के हाथों में चली गई। क्रांति देवी के नए प्रधान बनने के साथ ही उनके पति भूषण शर्मा यानी हम सबके चहेते ‘बनराकस’ (दुर्गेश कुमार) की वर्षों पुरानी हसरत पूरी हो गई और वे आखिरकार जीतने वाली पाले में आकर गांव के नए पावर सेंटर बन गए। प्रधान जी और बनराकस के बीच की खट्टी-मीठी नोकझोंक और चुनावी अदावत हमेशा से शो की जान रही है, और इस बड़े फेरबदल के बाद कहानी जिस मोड़ पर छूटी है, उसने अगले चैप्टर को लेकर दर्शकों के भीतर जबरदस्त उत्सुकता जगा दी है।
‘जेलर 2’ और ‘रामायण’ को चटाई धूल! सूर्या की ‘सीन’ ने 3 दिन में लूटा बॉक्स ऑफिस, कमा डाले इतने करोड़
हालांकि प्राइम वीडियो के इस ताजा क्रिप्टिक पोस्ट ने नई बहस जरूर छेड़ दी है, मगर राहत की बात यह है कि सीरीज के बंद होने या रद्द किए जाने को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। दर्शक यह देखने के लिए बेताब हैं कि गांव के मामलों में अपनी धमक कायम करने के बाद बनराकस अपनी इस नई सत्ता को कैसे संभालते हैं और क्या पूर्व प्रधान जी फुलेरा की राजनीति में दोबारा वापसी का कोई चक्रव्यूह रच पाएंगे। फिलहाल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने सीजन 5 के रिलीज शेड्यूल पर पत्ते नहीं खोले हैं, मगर इस रहस्यमयी गतिविधि ने साफ कर दिया है कि फुलेरा की गलियों में अभी बहुत कुछ नया और दिलचस्प होना बाकी है।



