खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज, थाना प्रभारी ने गरीबों के बीच मनाई दीपावली

सुल्तानपुर।धम्मौर थाना प्रभारी कमलाकांत त्रिपाठी ने बहादुरपुर गांव पहुंचकर पेश की मानवीय संवेदना की मिसाल।
गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उनके साथ बांटी दीपावली की खुशियां।
मिठाई, मोमबत्ती और अन्य जरूरी सामान देकर जरूरतमंदों के घरों में रोशनी का इंतजाम किया।
थाना प्रभारी ने वर्दी की जिम्मेदारी के साथ सामाजिक सरोकारों का भी निभाया फर्ज।हेड कांस्टेबल मनोज यादव, रमाकांत और प्रदीप चौधरी ने अभियान में किया सहयोग।
संदेश दिया कि पुलिस का रिश्ता सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के सुख-दुख में साथ खड़े रहने से भी है।



