ठाकुर अजय चौहान को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर भव्य स्वागत
आरडीसी स्थित आरजीबी कार्यालय पर जुटे सैकड़ों लोग, केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति जताया आभार

गाजियाबाद। आरडीसी स्थित आरजीबी कार्यालय में ठाकुर अजय चौहान को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए जाने पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने कार्यालय पहुंचकर ठाकुर अजय चौहान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनकी नियुक्ति पर समर्थकों और समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा (पंजीकृत), नेहरू नगर, गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने ठाकुर अजय चौहान का स्वागत करते हुए इसे संगठन और समाज के लिए गौरव का विषय बताया। उपस्थित लोगों ने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि ठाकुर अजय चौहान अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे।
स्वागत समारोह में अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा के संरक्षक वेदपाल सिंह कुशवाह, संरक्षक ठाकुर सुभाष कुमार तोमर, अध्यक्ष जय प्रकाश राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेदपाल सिंह, उपाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप शिशौदिया, संयुक्त मंत्री ठाकुर राजकुमार सिंह वैस, कोषाध्यक्ष ठाकुर भूपेंद्र चौहान, ऑडिटर ठाकुर ओमपाल सिंह चौहान तथा प्रचार मंत्री ठाकुर जितेंद्र सिंह परमार मान विवेक गोस्वामी मोहित गोयल जयवीर भड़ाना शिवा वैद्य ऋतिक सक्सेन राजपाल सिंह आनंद बाजपेई संजीव त्यागी सुमित सिंह
आदि हनुमान चालीसा टीम के जेष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर जाट समाज की ओर से योगेश बालियान, त्यागी समाज से विनीत कुमार त्यागी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और ठाकुर अजय चौहान को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि ठाकुर अजय चौहान के नेतृत्व और अनुभव से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र में जनसेवा एवं सामाजिक समरसता के कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।



