सुरक्षा कार्यों के आवेदित उम्मीदवारों का होगा पंजीकृत
विकास खण्ड कार्यालय स्तर पर शिविर की तिथियां घोषित

इटावा। इटावा जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि कमाण्डेंट, क्षेत्रीय कमाण्डेंट कार्यालय रिजनल ट्रेनिंग अकेडमी देहरादून के पत्र विगत दिनांक 22 अक्टूबर 2026 के निर्देशों के क्रम में भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद,नई दिल्ली एवं एसआईएस इंडिया लि.कम्पनी के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षा कार्यों के लिये आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरान्त स्थाई रोजगार प्रदान किये जाने हेतु शिविर आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
अतःनिम्न विवरण के अनुसार अपने विकास खण्ड मुख्यालय पर उपरोक्तनुसार शिविर आयोजित कराने हेतु संस्था का अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाए,साथ ही अपने विकास खण्ड की ग्राम पंचायतों में उक्त प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवको को अपने स्तर से शिविर आयोजन की सूचना उपलब्ध कराने का प्रयास करें। 1-विकास खण्ड बसरेहर में 4 से 5 नबम्बर तक,2-जसवंतनगर में 6 से 7 नबम्बर तक,3- महेवा में 13 से 14 नबम्बर तक,4-ताखा में 16 से 17 नबम्बर तक, 5-बढपुरा में 18 से 19 नबम्बर तक,6-सैफई में 20 से 21 नबम्बर तक, 7-चकरनगर में 25 से 26 नबम्बर तक,8-भरथना में 27 से 28 नबम्बर तक,9- जिला सेवायोजन कार्यालय इटावा पर 30 नबम्बर को शिविर आयोजित कराने हेतु संस्था का अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।



