संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

लखनऊ/सीतापुर. जनपद सीतापुर के विकासखंड रामपुर मथुरा मे न्याय पंचायत मरौचा के उच्च प्राथमिक विद्यालय जयरामपुर के प्रांगण मे न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नोडल शिक्षक राजकुमार के मार्गदर्शन में किया गया जिसमें न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान विमल कुमार यादव विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष विनायक मिश्रा प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री नवनीत प्रताप सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर मल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

प्रतियोगिता मे प्राथमिक स्तर में 100 मीटर दौड़ बालक और बालिका वर्ग, कबड्डी प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग, गोला फेक प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग, लम्बी कूद प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग तथा सुलेख प्रतियोगिता आयोजित हुई। वही जूनियर स्तर पर भी 200 मीटर दौड़ बालक और बालिका वर्ग, कबड्डी प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग, गोला फेक बालक और बालिका वर्ग, कबड्डी प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग तथा सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मेडल व शील्ड व आकर्षक पुरस्कार अतिथियों द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विजेता छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। प्रतियोगिता में मंच संचालन पूनम यादव व वंदना वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आशीष वर्मा, नागेंद्र देव उपाध्याय, वीरेंद्र कुमार, बीना सिंह, अंकित पटेल, राजीव कुमार, यादवेंद्र नीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, गौरव वर्मा, ओमकार सिंह सहित कई शिक्षक अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button