एएनएम की सभी सीटों पर प्रवेश पूर्ण

सेंफई में मोप-अप राउंड की काउंसलिंग सफलता पूर्वक सम्पन्न

सैफई,इटावा। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई,में कुलपति प्रो.डॉ.अजय सिंह के दिशा-निर्देशों एवं कुशल मार्गदर्शन में एएनएम पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत बुधवार को मोप-अप राउंड की काउंसलिंग सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। इस चरण के पूर्ण होने के साथ ही विश्वविद्यालय में एएनएम पाठ्यक्रम की सभी 50 सीटों पर अभ्यर्थियों को सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी करली गई है। अब कोई भी सीट रिक्त नहीं है।

विश्वविद्यालय में पहली बार एएनएम पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए मेरिट आधारित काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की गई। इसके अंतर्गत प्रथम राउंड की काउंसलिंग विगत 21 अक्टूबर तथा द्वितीय राउंड की काउंसलिंग विगत 24 अक्टूबर को सम्पन्न हुई थी। द्वितीय राउंड के बाद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की एक तथा अनुसूचित जनजाति की एक सीट रिक्त रह गई थी। इन दोनों रिक्त सीटों पर नियमानुसार आवंटन के लिए बुधवार को मोप-अप राउंड आयोजित किया गया।

मोप-अप राउंड की काउंसलिंग सम्पन्न होने के उपरांत सभी 50 सीटों पर आवंटन पूर्ण हो गया है तथा रिक्त सीटों की संख्या शून्य (0) रह गई है।
कुलपति के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा संपूर्ण काउंसलिंग प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं निर्धारित प्रवेश तथा आरक्षण नियमों के अनुरूप सम्पन्न कराया गया। निर्धारित मेरिट के आधार पर सभी सीटों पर आवंटन पूर्ण होना प्रवेश प्रक्रिया के सफल संचालन को दर्शाता है।

इस प्रकार यूपीयूएमएस सैफई में एएनएम पाठ्यक्रम की शैक्षणिक सत्र 2026–27 की सभी 50 सीटों पर प्रवेश हेतु काउंसलिंग एवं सीट आवंटन प्रक्रिया सफलता पूर्वक पूर्ण हो गई है।

Related Articles

Back to top button