ग्राम सरैया के दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह ‘सोनू’, मां दुर्गा के दरबार में टेका मत्था

सुल्तानपुर। पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह ‘सोनू’ क्षेत्र भ्रमण के दौरान 188 विधानसभा के ब्लॉक दूबेपुर के स्थिति हनुमान मंदिर,ग्राम सरैया सहित विभिन्न गांवों और बाजारों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दरबार में मत्था टेककर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।और समिति के अध्यक्ष समेत सभी सम्मानित ग्रामवासियों ने मिलकर माल्यार्पण करके सम्मानित किया। एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचने पर उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की तथा धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

मां दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-शांति की कामना कर रहे हैंपूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह ‘सोनू’ के क्षेत्र भ्रमण के दौरान दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचने पर समिति के अध्यक्ष छोटू सिंह ,चंद्रहास सिंह,प्रदीप यादव,पत्रकार, ग्राम सभा के प्रधान राजेंद्र प्रसाद यादव ,मुनीम मिश्रा,डाॅ० रामजी मौर्य,रामू मिश्रा,श्री श्याम यादव ,हीरा लाल कोरी, राजेन्द्र प्रसाद यादव ( सेल्समैन, शिवमूरत प्रजापति,शेष मिश्रा,ललित मिश्रा, सुमित मिश्रा एवं आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।और लोगों में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा।

Related Articles

Back to top button