संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सम्पन्न

खिलाड़ियों ने दिखाई दम

जसवंतनगर,इटावा। निलोई न्याय पंचायत की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय अजनौरा में आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार के निर्देश पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्राथमिक स्तर की 50 मीटर बालक दौड़ में अजनौरा के निखिल प्रथम, सुगंधनगर के करन द्वितीय और रुकनपुर के आयुष तृतीय रहे। 100 मीटर बालिका दौड़ में परसौआ की अनन्या प्रथम, अजनौरा की पल्लवी द्वितीय और रुकनपुर की उपासना तृतीय रहीं। 50 मीटर बालिका दौड़ में अजनौरा की परी प्रथम, सुगंधनगर की साक्षी द्वितीय और रुकनपुर की अलका तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में यूपीएस निलोई के अंश प्रथम, यूपीएस रुकनपुर के प्रिंस द्वितीय और यूपीएस पाठकपुर के नितिन तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में रुकनपुर के शिवम प्रथम, परसौआ के हर्ष द्वितीय और पाठकपुर के अंकुल तृतीय स्थान पर रहे।

लंबी कूद के प्राथमिक बालक वर्ग में रुकनपुर के प्रिंस प्रथम, परसौआ के हर्ष द्वितीय और निलोई के अंश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में परसौआ की अनन्या प्रथम, सुगंधनगर की राधिका द्वितीय और अजनौरा की परी तृतीय रहीं। जूनियर बालिका वर्ग में यूपीएस नगला नरिया की रोहिणी प्रथम, यूपीएस परसौआ की अंशिका द्वितीय और यूपीएस रुकनपुर की मोहिनी तृतीय रहीं।

कबड्डी में प्राथमिक बालक वर्ग में सुगंधनगर विजेता और अजनौरा उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में सुगंधनगर विजेता और निलोई उपविजेता रहा। प्राथमिक बालक खो-खो में अजनौरा और रुकनपुर संयुक्त विजेता रहे, जबकि बालिका वर्ग में सुगंधनगर विजेता और निलोई उपविजेता रहा। जूनियर बालिका खो-खो में परसौआ विजेता और रुकनपुर उपविजेता रहा। जूनियर बालक वर्ग में रुकनपुर विजेता और परसौआ उपविजेता रहा।

प्रतियोगिता में बलवीर सिंह, निमेश कुशवाहा, सत्यवीर सिंह, केशव और सत्यनारायण ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन में जितेंद्र सिंह, विनय कुमार, मुकेश कुमार, खालिद अंसारी, प्रेम सिंह, धर्मेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह, शिशुपाल सिंह, संगीता जाटव, ऋचा यादव, सीमा वर्मा, गरिमा, पुनीता, वेदपाल, लोकेश और संतोष यादव सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।

Related Articles

Back to top button