किसानों को लॉटरी से मिली चने की 41 मिनी किट

क्षेत्र के 21 किसानों को किया वितरण

जसवंतनगर,इटावा। राजकीय बीज भंडार पर चने की मिनी किट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों में से लॉटरी के माध्यम से चयनित 41 किसानों को किट देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 21 किसानों को चने के बीज की मिनी किट वितरित की जा चुकी है। शेष चयनित किसानों को भी सूचना देकर बीज भंडार पर बुलाया जा रहा है।

एडीओ कृषि बलवीर सिंह ने बताया कि चने की मिनी किट के लिए कुल 137 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम की मौजूदगी में लॉटरी निकाली गई, जिसमें 41 किसानों का चयन हुआ।

उन्होंने बताया कि चयनित प्रत्येक किसान को 16 किलो चना बीज की मिनी किट दी जानी है। अब तक 21 किसानों को किट उपलब्ध करा दी गई है। शेष किसानों को भी प्रक्रिया पूरी कर किट वितरित की जा रही है। कृषि विभाग ने चयनित किसानों से निर्धारित समय पर राजकीय बीज भंडार पहुंचकर किट प्राप्त करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button