गांधी जयंती के अवसर पर रक्तवीरों ने किया रक्तदान

संवाददाता स्टार एक्सप्रेस
सुल्तानपुर । गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से गोमती हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान के लिए सुल्तानपुर के अलावा अमेठी और अयोध्या जनपद से भी लोग पहुंचे। रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया।
इस दौरान रक्तदान करने वाले सभी लोगों को ट्रस्ट की ओर से अंगवस्त्र और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी के कारण किसी व्यक्ति की जान जाने से रोकना है। दुर्घटना, प्रसव, ऑपरेशन और गंभीर बीमारी के मामलों में समय पर रक्त उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। एवं संगठन के सदस्यों ने मिलकर रक्तदान में हिस्सा लिया एवं संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य आदि लोग मौजूद मौजूद रहे।



