राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज के उपाध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह बने

सुलतानपुर। क्षत्रिय शिक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज, सुलतानपुर की प्रबंध समिति के गठन पर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने बजरंग बहादुर सिंह को महाविद्यालय प्रबंध समिति का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। प्रबंध समिति के अन्य पदाधिकारियों में प्रबंधक बालचंद्र सिंह , सहायक प्रबंधक रणजीत सिंह, संप्रेक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार अग्रवाल तथा विधि परामर्शदाता महेंद्र प्रसाद शर्मा को मनोनीत किया गया।

समिति के सदस्य के रूप में शुभ नारायण सिंह, धनंजय प्रताप सिंह, शिव प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह, सूर्य भान सिंह, सरदार अमरजीत सिंह तथा डॉ. विनोद कुमार सिंह का मनोनयन किया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रबंध समिति में महाविद्यालय के प्राचार्य पदेन सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त तीन प्राध्यापक प्रतिनिधि तथा एक तृतीय श्रेणी कर्मचारी प्रतिनिधि भी समिति में शामिल होंगे।

अध्यक्ष संजय सिंह एडवोकेट ने नवनियुक्त प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा संस्थान की गरिमा को और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। वहीं उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बजरंग बहादुर सिंह ने समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के विकास एवं शैक्षिक उन्नयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button