गणेश उत्सव में सफाई कर्मियों का हुआ सम्मान
स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रतीक चिह्न व पटका पहनाकर किया अभिनंदन

जसवंतनगर,इटावा। कोठी कैस्त में गणेश उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय सनातन एकता मंच उत्तर प्रदेश की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया गया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत चतुर्वेदी ने सफाई कर्मियों को प्रतीक चिह्न प्रदान कर और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर ऋषिकांत चतुर्वेदी ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ और सुरक्षित समाज की आधारशिला है। सफाई कर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी प्रतिदिन नगर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके योगदान का सम्मान करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने गणेश उत्सव के दौरान लोगों से आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।
समारोह में सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सेक्टर प्रभारी सपा सुभाष गुप्ता,मनीष उपाध्याय,शिवजी मिश्रा और नंदकिशोर अग्निहोत्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सम्मानित होने वालों में सफाई नायक राजू,रविंद्र कुमार तथा सफाई कर्मी सुरेश,पिंकी देवी,शांति देवी,रमेश,फिरंगी, भिखारी लाल,श्याम बिहारी,सूरज,पवन, गगन,अंगूरी देवी,छोटे और सीमा शामिल रहे। सम्मान मिलने पर सफाई कर्मियों ने आयोजकों का आभार जताया।



