समाधान दिवस: सात शिकायतों में तीन का निस्तारण

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस का आयोजन भरथना उपजिलाधिकारी काव्या. सी.की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान कुल 7 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

इस दौरान बालूगंज की सुमनलता ने विपक्षियों द्वारा दो अंगूठी तथा 90 हजार रूपये वापस न देने के संबंध में,लोहिया नगर के शेर खान ने अपने पड़ोसियों द्वारा गाली गलौज करते हुए मारपीट करने तथा शमसाबाद फर्रुखाबाद के वीरेंद्र कुमार ने विपक्षियों द्वारा खेत के प्रतिमाह 3600 रुपए ना देने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया। उक्त शिकायतों के समेत कुल 7 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिनमें से महज 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस तिथि राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इस दौरान नायब तहसीलदार हर्षवर्धन अवस्थी,आरआई अनिल कुमार,प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह,कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी तनमय चौधरी,उपनिरीक्षक इदु हासन,कुलदीप कुमार, नितिन कुमार समेत पुलिस तथा राजस्व के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button