खेत से छह सोलर प्लेट चोरी

96 हजार रुपये का नुकसान,पुलिस जांच में जुटी

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला हुलासी,मौजा मलाजनी में चोरों ने एक किसान के खेत से छह सोलर प्लेट चोरी कर लीं। चोरी हुई सोलर प्लेटों की कीमत करीब 96 हजार रुपये बताई गई है।

पीड़ित अनिल कुमार पुत्र रघुबर सिंह निवासी ग्राम नगला हुलासी, मौजा मलाजनी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रात किसी समय अज्ञात चोरों ने खेत में लगी छह सोलर प्लेट चोरी कर लीं। उसे चोरी की जानकारी 15 अगस्त की सुबह करीब छह बजे हुई। खेत पर पहुंचने पर सोलर प्लेटें गायब मिलीं।

पीड़ित ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी की गई सोलर प्लेटों को बरामद कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button