महिला यूपी पुलिस गाजियाबाद की हॉकी टीम ने जीता फाइनल, डीसीपी और एसीपी ने किया सम्मानित

गाजियाबाद। महिला यूपी पुलिस गाजियाबाद की हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। टीम की इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस विभाग में खुशी का माहौल रहा। जीत के बाद डीसीपी और एसीपी मैडम ने महिला खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

सम्मान समारोह के दौरान अधिकारियों ने विजेता टीम की खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके शानदार खेल और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मियों ने खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुलिस विभाग के साथ-साथ गाजियाबाद का भी गौरव बढ़ाया है।

डीसीपी और एसीपी ने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने से टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास मजबूत होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन के साथ खेलते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने भी अधिकारियों का आभार जताया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। विजेता टीम के सम्मान से महिला पुलिसकर्मियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button