शनि देव की नजर इन 3 राशियों पर मेहरबान, करियर से धन तक मिल सकता है बड़ा लाभ

Shani Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2026 में कर्मफल दाता शनि देव का कोई बड़ा राशि परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उनके नक्षत्र, पद और चाल में होने वाले फेरबदल सभी 12 राशियों के जीवन में व्यापक असर डालेंगे।

वर्तमान समय में शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रहते हुए रेवती नक्षत्र में संचरण कर रहे हैं। आने वाली 9 अक्तूबर को शनि देव उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के चौथे पद में प्रवेश करेंगे। 138 दिनों की अपनी वक्री यानी उल्टी चाल पूरी करने के बाद शनि 11 दिसंबर 2026 को मार्गी चाल शुरू करेंगे। साल के अंतिम चार महीनों (सितंबर से दिसंबर) में होने वाले इस बड़े ज्योतिषीय बदलाव से 3 चुनिंदा राशियों की किस्मत चमकने के प्रबल योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि: करियर में मिलेगी नई उड़ान और अचानक धन लाभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर बेहद शुभ और फलदायी साबित होगा। इस दौरान आपको हर कार्यक्षेत्र में शानदार सफलता मिलने की संभावना है। समाज में आपका मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए साथी का आगमन हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। किसी रसूखदार व्यक्ति के संपर्क में आने से आर्थिक योजनाएं गति पकड़ेंगी और अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

तुला राशि: कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय और बैंक बैलेंस में उछाल

तुला राशि के जातकों के लिए शनि का यह दौर किसी वरदान की तरह रहेगा। आपके आत्मविश्वास और पराक्रम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी, जिससे आप विरोधियों और शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। यदि कोई कानूनी या अदालती मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने के मजबूत संकेत हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बैंक बैलेंस बढ़ेगा। व्यापार में नए अवसरों के साथ-साथ पुराने निवेश से भी शानदार मुनाफा होने के योग हैं।

प्यार हो या पक्की दोस्ती, अंक ज्योतिष से जानिए कौन से मूलांक वाले लोग निभाते हैं जीवन भर का साथ

मकर राशि: भाग्य का पूरा साथ, आय के नए स्रोत और कर्ज से मुक्ति

मकर राशि वालों पर शनि देव की विशेष अनुकंपा बनी रहेगी, जिससे भाग्य के सहारे कई जटिल काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आय के नए रास्ते खुलेंगे और पुराने स्रोतों से भी निरंतर धन का आगमन बना रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी कड़ी मेहनत की सराहना होगी और करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। बेहतर बचत प्रबंधन के चलते आप पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी, मानसिक तनाव समाप्त होगा और भौतिक सुख-साधनों में इजाफा होगा।

Related Articles

Back to top button