दो बाईकों की भिड़ंत में भाई की मौत: तीन घायल
दो बाईकों पर सवार थे दो-दो लोग

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ऊसराहार भरथना मार्ग स्थित भोली चौराहे पर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे दो बाईकों की जोरदार भिड़ंत हो गई,हादसे में एक बाइक पर सवार दो सगे भाइयों में बड़े भाई की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि दूसरी बाइक पर सवार चाचा भतीजा घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय भेजकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा है।
घटना की जानकारी के अनुसार ग्राम मांगूपुर निवासी दो सगे भाई बॉडीसन 12 बर्ष और एडीसन 16 बर्ष पुत्रगण उदयराम कोहली अपनी प्लेटना बाइक से भरथना से बाजार कर वापस गांव लौट रहे थे।
जैसे ही वे ऊसराहार भरथना मार्ग स्थित भोली चौराहे पर पहुंचे,इसी बीच ग्राम रमायन निवासी उक्त ग्राम के सम्पर्क मार्ग से बाइक स्प्लेंडर पर सवार मूलचंद कुर्मी 50 बर्ष पुत्र राजबहादुर कुर्मी अपने भतीजे दीपू 30 बर्ष पुत्र भोले कुर्मी चौराहे पर पहुंचे इसी बीच दोनों बाईकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसपर पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मांगूपुर निवासी बड़े भाई एडीसन को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड़े बेटे एडीसन की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



