ब्राह्मण महासभा ने पुलिस को किया सम्मानित
थानाध्यक्ष कमल भाटी और उनकी टीम को मिला सम्मान

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने,महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर पीड़िताओं को न्याय दिलाने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने जैसे उल्लेखनीय कार्यों के लिए ब्राह्मण महासभा संगठन ने थानाध्यक्ष कमल भाटी एवं उनकी पुलिस टीम को सम्मानित किया।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि थाना पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनेक सराहनीय कार्य किए हैं। अपराध नियंत्रण और जनसहयोग की दिशा में पुलिस की सक्रिय कार्यशैली आमजन में विश्वास पैदा कर रही है।संगठन की ओर से थानाध्यक्ष कमल भाटी व उनकी टीम को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



