गड्ढों में तब्दील हो गई कैबिनेट मंत्री के क्षेत्रीय कार्यालय जाने वाली सर्विस रोड

ऊँचाहार, रायबरेली। कैबिनेट मंत्री के क्षेत्रीय कार्यालय जाने वाली सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील हो गई है, बरसात से पहले स्थानीय लोगों द्वारा अब सड़क के मरम्मत की मांग की जा रही है ।
सवैया तिराहे पर लखनऊ प्रयागराज बाईपास के किनारे बायीं ओर बनी सर्विस रोड है, जो तहसील के सामने दूसरे छोर का हिस्सा है। वर्तमान में बटोही रेस्टोरेंट से लेकर सवैया तिराहे तक इस रोड पर बड़े बड़े गड्ढे हो गये है, राहगीर जोखिम में डालकर उस सड़क से गुजरते हैं, सबसे अहम बात तो ये है कि उसी रोड पर कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय का क्षेत्रीय कार्यालय है ,जिसके गेट पर सड़क पर बड़ा सा गड्ढा हो गया।जिससे हिचकोले लगाकर वाहन गुजरते हैं।सोमवार को बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश फौजी की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने सड़क के मरम्मत की मांग की है।
लोगों का कहना है कि लोगों आये दिन इस सड़क पर दुर्घटना का शिकार होते है और बरसात के पहले सड़क निर्माण न हुआ तो किसी दिन बड़ी घटना घटित हो सकती हैं।लोगों ने बरसात से पूर्व ही सड़क के मरम्मत की मांग की है। इस दौरान नीरज तिवारी, डॉ कादरी, सीबू तिवारी, पंकज शुक्ला, लून अग्रहरि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



