किसान नेता ने सरकार की शिक्षा नीति, स्मार्ट मीटर पर बोला हमला
भाकियू महाशक्ति की किसान पंचायत में इटावा का विवेक यादव "सिंटू" को जिलाध्यक्ष किया घोषित

भरथना,इटावा। भरथना तहसील क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम निगोह ईकारपुर में भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के तत्वावधान में एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन संपन्न हुआ,जिसमें क्षेत्र के अनेक किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मुद्दों को प्रमुखता से उठाया तथा संगठनात्मक एकजुटता पर विशेष बल दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में चल रही धांधली, फीस, किताबों,ड्रेस आदि नाम पर चल रही लूट को बन्द करने के सम्बन्ध में व वर्तमान में लागू किए जा रहे स्मार्ट मीटरों का कड़ा विरोध प्रकट किया और स्पष्ट रूप से कहा कि यदि किसानों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का प्रयास किया गया,तो भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) द्वारा इसका पुरजोर एवं व्यापक स्तर पर विरोध किया जाएगा।
उक्त कार्यक्रम के दौरान संगठन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह द्वारा विवेक यादव (सिंटू) को जनपद इटावा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही उन्हें संगठन के विस्तार एवं किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्ण सहयोग एवं हरसंभव मदद का आश्वासन भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन किसानों की एकता, अधिकारों की रक्षा तथा भविष्य में होने वाले आंदोलनों को सफल बनाने के संकल्प के साथ किया गया।
वहीं मंगलवार को ही तहसील क्षेेत्र के ग्राम नगला प्रेमी में भी भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की महापंचात हुई। जिसमें किसानों की अनेकों समस्याओं को लेकर चर्चा करते हुए बेमौसम बरसात से किसानों की पकी हुई फसल हुई बर्बाद का 20 हजार रुपये प्रति बीघा के मुआवजा की सरकार से मांग की। पूरे उत्तर प्रदेश में हुए नुकसान की भरपाई का मुआवजा इस तरह से नहीं दिया,तो हम जल्द करेंगे प्रत्येक जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। इसी के साथ संगठन का विस्तार करते हुए सैकड़ों किसानों ने सदस्यता ग्रहण की। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने विवेक यादव को जिला अध्यक्ष इटावा के पद पर मनोनित किया। कार्यक्रम में बंटी सिंह लोधी,डॉ.आरके पाठक, हर्ष शर्मा,नागेंद्र प्रताप, विशेष यादव,पंडित संदीप शर्मा,कैप्टन चौधरी विक्रम सिंह,अभिषेक यादव, आदेश शर्मा,सहित सैकड़ों किसान कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।



