पीड़ितों शोषितों के मददगार हैं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव : इ. वीरेंद्र यादव

सड़क हादसे में मृत बीएलए के आश्रितों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भेजी सहायता राशि

ऊँचाहार, रायबरेली। बीते दिसंबर माह में हुए एक सड़क हादसे में मृत बीएलए के आश्रितों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सहायता राशि भेजी है। गुरुवार को उनके आवास पहुंचे सपा नेताओं ने यह राशि प्रदान की है।

ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के गांव ललई का पुरवा मजरे अरखा गांव निवासी बीएलए मुलायम सिंह यादव की विगत 13 दिसम्बर को एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनके परिवार की आर्थिक स्थित की जानकारी जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव को हुई तो उन्होंने इस परिवार की मदद करने का निश्चय किया , और एक लाख रूपये की सहायता राशि भेजी है। गुरुवार को मृतक मुलायम सिंह के घर पहुंचे सपा के जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने मृतक के पिता की उपस्थिति में उनकी पत्नी अर्चना यादव को एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। ज्ञात हो कि मृतक का अभी एक महीने का बेटा है।

इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए जिलाअध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी हमेशा हर दुखी शोषित पीड़ित गरीब मजदूर किसान के साथ खड़े हैं और उनकी हर संभव मदद करने का पूरा प्रयास करते हैं। वहीं जगतपुर ब्लाक के गूँझी निवासी बीएलए महेंद्र पाल सड़क दुर्घटना मे चोटिल हो गए थे। जिन्हें सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इलाज के लिए पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजी थी।

उनके घर पर पहुँच कर सपा प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें चेक सौंपी है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव,ब्लाक अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासी, वरिष्ठ सपा नेताशिवमूर्ति सिंह राणा, जिलामहासचिव अरसद खान, जिलाउपाध्यक्ष राजेश मौर्या, मुशीर अहमद, शशिकान्त शर्मा, राजीव गौतम, जिला पंचायत सदस्य राजेश, महेश यादव, रामअभिलाष यादव, रेहान कजियाना, अरसद सुल्तान, कमलेश मौर्या, छोटे लोहिया छविनाथ यादव, महेश गुप्ता, आरपी राजन, डॉ मनोज यादव, महेंद्र यादव, डॉ नरेंद्र यादव,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button