अनियंत्रित ट्रक हाईवे पर पलटा
चालक परिचालक गंभीर घायल

जसवंतनगर,इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब राजस्थान से कलकत्ता जा रहा मूंगफली की खली से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ट्रक चालक शैलेश कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी एटा ने बताया कि वह अपने कंडक्टर अंसार अली पुत्र महबूब खाँ निवासी एटा के साथ बीकानेर राजस्थान से माल लेकर कलकत्ता की ओर जा रहा था।
जैसे ही ट्रक जसवंतनगर हाईवे पर मॉर्डन तहसील से आगे पहुंचा,तभी बगल से गुजर रहे एक अज्ञात मोटर साइकिल सवार ने अचानक ट्रक के शीशे पर पत्थर फेंक दिया। यह पत्थर सीधे मेरे चेहरे पर लग गया, जिससे चालक की नाक फट गई और लहूलुहान हो गया। अचानक हुए हमले से ट्रक का कंट्रोल बिगड़ गया और ट्रक हाईवे पर ही पलट कर लगभग 100 मीटर तक घिसट कर गया। पलटने के बाद दोनों ट्रक में ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और हाईवे की टीम ने चालक और कंडक्टर को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल इलाज हेतु सीएचसी पहुंचाया। वही सड़क हादसे के बाद प्रभावित हो रहे यातायात को थानाध्यक्ष कमल भाटी ने सुचारु कराया



