डीएम ने एसआईआर प्रकिया की प्रगति का किया निरीक्षण
हर बूथ की मतदाता सूची की बीएलओ से ली जानकारी

जसवंतनगर,इटावा। भारत चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को शुद्ध करने की चल रही प्रक्रिया एसआईआर के तहत अब तक हुए कार्य की समीक्षा और निरीक्षण हेतु बुधवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला ने तहसील परिसर में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम ने जसवंतनगर विधानसभा से संबंधित उपस्थित सभी बीएलओ से प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची का एसआईआर प्रक्रिया के तहत कार्य की अब तक की हुई प्रगति के बारे में बारीकी से जानकारी की।उन्होंने यह भी जाना कि अब तक बीएलओ द्वारा कितने मतदाता प्रपत्र वितरण किए गए और कितने प्रपत्रों को जमा कर फीडिंग की गई।
उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए सभी बीएलओ से कहा कि तय सीमा के अंतर्गत जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करें। अगर किसी को कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो अपनी उच्च अधिकारियों को अवगत कराये जिससे उसका निदान तुरंत किया जा सके।
यदि किसी की भी कार्य के प्रति लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही इस प्रक्रिया में लगे अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा डीएम को आश्वस्त किया गया कि तय सीमा के अंतर्गत पारदर्शिता के साथ कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत तहसीलदार नेहा सचान सहित अन्य राजस्व व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
तहसील सभागार में बीएलओ से जानकारी लेते डीएम शुभ्रांत शुक्ला बीएलओ द्वारा कितने मतदाता प्रपत्र वितरण किए गए और कितने प्रपत्रों को जमा कर फीडिंग की गई।
उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए सभी बीएलओ से कहा कि तय सीमा के अंतर्गत जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण करें। अगर किसी को कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो अपनी उच्च अधिकारियों को अवगत कराये जिससे उसका निदान तुरंत किया जा सके।
यदि किसी की भी कार्य के प्रति लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही इस प्रक्रिया में लगे अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा डीएम को आश्वस्त किया गया कि तय सीमा के अंतर्गत पारदर्शिता के साथ कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत तहसीलदार नेहा सचान सहित अन्य राजस्व व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।



