प्रार्थी ने लगाया गांव की कुछ दबंग लोगों पर किसानों की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप

मंडल प्रभारी अवनीशकुमार शर्मा
मुरादाबाद जनपद के मुंढापांडे की ग्राम पंचायत चंदनपुर ईसापुर का मामला सामने आया है जहां पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम में चकबंदी चल रही है कुछ जमीन चकबंदी से बाहर कर दी गई है जमीन गांव के ही मनवीर ब मनोज पुत्र रामपाल ने जोत ली है, सभी ग्राम वासियों उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मांग की है कि जो चकबंदी से बाहर की जमीन है उसको उन किसानों के चक्र में जोड़ा जाए जिन किसानों की जमीन रामगंगा नदी के पानी के बहाव से कट चुकी है, और जिन किसानों की जमीन काटने के बाद कम है उनकी जमीन पुरी की जाए।
प्रार्थी चरन सिंह चोटीवाला निवासी चंदनपुर ईसापुर का आरोप है कि मैंने उच्च अधिकारियों को लगातार शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।
तथा प्रार्थी चरन सिंह चोटीवाला ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जो भी अवैध रूप से चकबंदी से बाहर जमीन को जोतेगा उसको दंड दिया जाए। गांव की लगभग 150 से 200 बीघा जमीन है जिसमें से लगभग 40 से 50 बीघा जमीन मनवीर मनोज के कब्जे में है गांव में इनका आतंक को देखकर अन्य और लोग भी जमीन छोड़ रहे हैं मनवीर अवैध तरीके से जमीन को जोत रहे हैं जो की सजा के पात्र हैं।
26 जनवरी 2014 में इन लोगों ने गेहूं की फसल नष्ट की थी, और सन 2016 में किसानों का भूसा जला दिया था, इसके बाद 2022 में पेड़ों की जड़ों में तेजाब डालकर नष्ट कर दिए थे, और 2023 में उड़द की फसल को नष्ट कर दिया था, उक्त दोनों लोग दबंग किस्म के लोग हैं जिन्होंने चकबंदी के बाहर जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है,
ग्रामीणों भीकमपुर के पास और रामगंगा नदी का जो बांध टूट गया था उसको दोबारा बनवाए जाने की मांग की है जिससे कि कई गांव बाढ़ के पानी की चपेट में आने से बच जाएंगे।
प्रार्थी चरन सिंह चोटीवाला ने आगे बताया कि जब हम लोगों ने इन का विरोध किया तो उक्त लोगों ने प्रार्थी व उसकी पत्नी और उसके भाई पर राइफल से खेत पर हमला कर दिया, जैसे तैसे उक्त लोगों से प्रार्थी गढ़ अपनी जान बचाकर भागे, इसके बाद प्रार्थी ने उक्त घटना की सूचना थाना मुंढापांडे में दी इसके बाद से अभी तक प्रार्थी की कोई भी सुनवाई नहीं हुई है।
प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि उक्त दबंग लोगों ने उसके खिलाफ झूठे 56/3 के मुकदमे दर्ज करा दिए थे जिसकी प्रार्थी अपनी दो से तीन बार जमानत भी करा चुका है।
उक्त दबंग लोग प्रार्थी व उसके परिवार कों जान से मारने की धमकी दें रहे है, जिससे प्रार्थी व उसका परिवार बह भीत माहौल में जीने को मजबूर है।
अब प्रार्थना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है अब देखने वाली बात यह होगी कि कब तक प्रार्थी को इंसाफ मिलता है या यूं ही प्रार्थी दर-दर भटकता रहेगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा?



