रूस में पहली बार भारतीय होम्योपैथिक डॉक्टरों का अंतरराष्ट्रीय समिट, अप्रैल 2027 में होगा आयोजन

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता

लखनऊ। होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्ञान-विनिमय, पेशेवर संवाद और नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अप्रैल 2027 में रूस में पहला भारतीय होम्योपैथिक डॉक्टर्स समिट आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत और रूस के होम्योपैथिक चिकित्सकों की सहभागिता होगी।

आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय और रूसी होम्योपैथिक चिकित्सकों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है, जहां चिकित्सा पद्धति से जुड़े अनुभवों, ज्ञान और पेशेवर विचारों का आदान-प्रदान किया जा सके। इसके साथ ही चिकित्सकों के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संपर्क और सहयोग के नए अवसर विकसित करने पर भी जोर रहेगा।

समिट में लखनऊ, कानपुर, आगरा, दिल्ली, वाराणसी, बिहार, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, गुजरात समेत देश के विभिन्न हिस्सों से वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सकों की विशेष भागीदारी प्रस्तावित है। वहीं रूस के होम्योपैथिक डॉक्टर भी सम्मेलन में शामिल होंगे। डी एस ट्रेडर्स के सहयोग से हॉलीडेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा।

अप्रैल 2027 में रूस के मॉस्को में प्रस्तावित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी सीमित रखे जाने की जानकारी दी गई है।

पंजीकरण और कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी आयोजकों की ओर से बाद में जारी की जाएगी। कनेक्ट, लर्न, नेटवर्क और सेलिब्रेट होमियोपैथी के संदेश के साथ प्रस्तावित यह समिट भारतीय और रूसी होम्योपैथिक चिकित्सकों को एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर जोड़ने की दिशा में आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button