खुशियों के दिए लेकर पुलिस पहुंची ग़रीबों के द्वार, हर चेहरे पर खिली मुस्कान

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

मैनाठेर थाना प्रभारी ने दीपों के पावन पर्व दीपावली पर मैनाठेर पुलिस ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। दीपावली के शुभ अवसर पर निरीक्षक किरनपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के दर्जनों घर जाकर दीपावली मनाई।

निरीक्षक किरनपाल के इस मानवीय और सराहनीय कार्य की क्षेत्र चर्चा हो रही है। पुलिसकर्मियों ने न केवल जरूरतमंद परिवारों के घरों में जाकर दीपक जलाए, बल्कि उन्हें मिठाई, दीपक और जरूरी सामान भी वितरित किया। पुलिस की इस पहल से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई, कोतवाली प्रभारी किरनपाल ने कहा कि “पुलिस कानून व्यवस्था का पालन कराने के साथ, समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में साथ खड़ी रहने के लिए भी है, स्थानीय लोगों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि मैनाठेर पुलिस ने इस दीपावली को सच में “रोशनी का त्योहार” बना दिया, जहां हर चेहरे पर मुस्कान और हर आंगन में उम्मीद का दीप जल उठा।

Related Articles

Back to top button