गाजा में इजरायली हमले से बढ़ा तनाव, राफा में सुरंगें तबाह

gaza israel attack: दक्षिणी गाजा में इजरायल के हवाई हमले और तोपों की गोलाबारी से तनाव गहरा गया है। राफा में हमास की सुरंगें व ठिकाने तबाह।

gaza israel attack: दक्षिणी गाजा में रविवार को इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमले और तोपों की गोलाबारी ने एक बार फिर इस क्षेत्र में तनाव की आग भड़का दी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका की मध्यस्थता से चल रहे युद्धविराम समझौते को लेकर थोड़ी उम्मीदें जगी थीं।

राफा में इजरायली कार्रवाई, सुरंगें और सैन्य ठिकाने तबाह

इजरायली फौज की ओर से जारी बयान के अनुसार, राफा के पास मौजूद उन उग्रवादियों को निशाना बनाया गया, जिन्होंने हाल ही में इजरायली सैनिकों पर फायरिंग की थी। सेना ने कहा कि इस जवाबी कार्रवाई में हमास से जुड़ी सुरंगों और सैन्य ढांचों को तबाह किया गया है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बयान देते हुए कहा कि हम पर हमला करने वालों को करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इजरायल अपने सैनिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा।

हमास की प्रतिक्रिया, युद्धविराम की प्रतिबद्धता दोहराई

हमास की सैन्य शाखा ने अपने बयान में दावा किया कि संगठन सीजफायर समझौते के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने राफा में किसी झड़प की जानकारी से इनकार किया और कहा कि मार्च के बाद से वे उस क्षेत्र के किसी स्थानीय समूह के संपर्क में नहीं हैं।

gaza at war with israel: दिल दहला देने वाले मंजर, न बिजली न पानी, बस मौत का साया

चश्मदीदों की जुबानी, कई इलाकों में धमाके

फिलिस्तीनी नागरिकों और चश्मदीदों ने बताया कि रविवार को राफा, अबासन, जावेदा और देर अल-बलाह जैसे इलाकों में निरंतर धमाके और गोलाबारी होती रही। खान यूनिस से भी हवाई हमलों की आवाजें सुनी गईं।

स्थानीय अस्पतालों के मुताबिक, इन हमलों में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई है, जिनमें से पांच की मौत देर अल-बलाह में हुए धमाके में हुई।

Related Articles

Back to top button