हाईवे पर हादसे में हलवाई की दर्दनाक मौत
घर लौट रहे हलवाई को वाहन ने मारी टक्कर

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर में बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में नगर निवासी एक हलवाई की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलाब बाड़ी निवासी संतोष सिंह चौहान 52 पुत्र बलराम सिंह चौहान के रूप में हुई है। वह हलवाई का काम करता था और दो दिन पहले किसी गांव में कार्यक्रम में खाना बनाने गया था।
जानकारी के अनुसार संतोष सिंह सोमवार की रात घर लौटने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सतनाम होटल के पास वाहन का इंतजार कर रहा था।तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।उपनिरीक्षक मनीष कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वहीं, हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।



