फिरोज गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प

शिवगढ़, रायबरेली। क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिले के प्रथम सांसद फिरोज गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव ने की। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिरोज गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने फिरोज गांधी के आदर्शों को अपनाने और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला सचिव अखिलेश शुक्ला, महिला ब्लॉक अध्यक्ष ममता सिंह और नगर अध्यक्ष सत्येंद्र पासी वरिष्ठ कांग्रेसी संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष रामू रावत और ब्लॉक महासचिव संतोष शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



