नशामुक्त भारत का संकल्प लिया युवाओ ने संकल्प
नशे रूपी रावण के अंत का लिया प्रण, समाज को जागरूक करने का किया आह्वान

जसवंतनगर,इटावा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार की माय भारत इटावा की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा के निर्देशन में ब्लॉक क्षेत्र में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने नशे रूपी रावण के अंत का संकल्प लेते हुए नशामुक्त समाज बनाने की शपथ ली।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। युवाओं ने स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर युवा मंडल अध्यक्ष ऋषभ पाठक, कु. नीरज, माय भारत वॉलंटियर शिवेक कुमार, विनायक, पीयूष सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



