योगी सरकार जल्द ही कर रही 42000 होम गार्ड पदों पर भर्ती, जानें…
स्टार एक्प्रेस डिजिटल.
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ प्रदेश में जल्द ही 42 हजार होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती करने का आदेश दिया हैं। यह आदेश प्रदेश की युवाओं को रोजगार देने के हित से यह बड़ा फैसला लिया हैं। यह निर्देश शनिवार होमगार्ड विभाग के समीक्षा बैठक में मु्ख्यमंत्री द्वारा होमगार्ड और स्वयंसेवको की सरहाना करते हुए कहा- कानून- व्यवस्था हो या आपदा काल उत्तर प्रदेश के होमगार्ड स्वयंसेवको ने विभिन्न राज्यों में हर समय अपने कर्तव्य का पालन किया हैं। तो उन्हें अच्छी सुविधा भी प्राप्त होनी चाहिए। और उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए साप्ताहिक ड्रिल लेने का भी निर्देश दिया हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य आपदा प्रधिकरण के जरिए हमारे पास तैनात आपदा मित्र के रूप में पहले से ही दक्ष मैनपावर है। हमें उन आपदा मित्रों का प्रशिक्षण करवा के उन्हें होमगार्ड बनने का मौका देना चाहिए। और उनकी कार्य कुशलता का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने इस आदेश का विधिक परामर्श लेकर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ मिलकर नियमावली बनाने को कहा हैं।
दो चरणों में होगी होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती…
वर्तमान समय में हमारे प्रदेश में 76 हजार होमगार्ड हैं जिनमें से 75 हजार ड्यूटी पर तैनात हैं। और वह अपने कार्य को कुशलता से कर भी रहे हैं। जिनमें से हर साल 4 हजार होमगार्ड रिटार्य हो रहे हैं, इस अनुमान के मुताबिक 2033 में 42 हजार तक होमगार्ड रिटार्य हो जायेगे। जिसे 21-21 हजार के दो चरणों में पूरा करने का आदेश देते हुए इस कार्य को जल्द ही करने का आदेश दिया गया हैं।