सर्पदंश से महिला की हालत बिगड़ी

घर में सोते समय सांप ने काटा: परिजनों ने इलाज को कराया भर्ती

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली क्षेत्र के नगला रामसुंदर गांव में मंगलवार देर शाम घर के अंदर सोने जा रही 31 वर्षीय ज्योति पत्नी मनोज को सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद ज्योति चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो उसने सांप के काटने की जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह की देखरेख में महिला का इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button